April 18, 2026

छात्रों ने फार्मेसी क्षेत्र की जानकारी और करियर अवसरों को जाना…

0
a1ff68a5-c1a1-46a8-8f12-2519e4cf918b

कुम्हारी – स्वामी आत्मानंद स्कूल, पाहंदा के छात्र-छात्राओं ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण दल में 44 छात्रों और 3 फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।

संस्थान के प्राचार्य प्रो. एस. प्रकाश राव ने छात्रों का स्वागत करते हुए फार्मेसी क्षेत्र की महत्ता और संस्थान द्वारा दी जाने वाली शिक्षा के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अलीशा बनाफर ने विद्यार्थियों को फार्मेसी विषय के विविध आयामों, करियर संभावनाओं और शैक्षणिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

इसके बाद संस्थान की विशेषज्ञ छात्राओं मौसमी साहू एवं यशस्वी ने भ्रमण दल को संस्थान की प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, आधुनिक पुस्तकालय, शोध प्रयोगशाला और मशीन रूम आदि का अवलोकन कराया। उन्होंने प्रत्येक विभाग में उपलब्ध उन्नत उपकरणों, प्रयोगात्मक सुविधाओं और शैक्षणिक संसाधनों के बारे में जानकारी दी।

भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने संस्थान के शिक्षकों से फार्मेसी कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और भविष्य के अवसरों पर अपने सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और करियर के नए विकल्पों से परिचित कराना था। संस्थान के प्राचार्य ने इस तरह के शैक्षणिक आदान-प्रदान को छात्रों के लिए लाभकारी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *