राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 दिसंबर को…
राजनांदगांव | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, राजनांदगांव में दिनांक 10 दिसम्बर 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
इस कैंप में विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 145 पदों पर भर्ती की जाएगी।
मुख्य पद इस प्रकार हैं—
भारतीय जीवन बीमा निगम, राजनांदगांव
- बीमा सखी – 20 पद
आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट, दुर्ग
- ऑफिस असिस्टेंट – 4 पद
- सेल्स एग्जीक्यूटिव – 28 पद
- सेल्स वर्क – 18 पद
फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, राम नगर सुपेला, भिलाई
- फायरमैन – 20 पद
- सिक्योरिटी गार्ड – 10 पद
- फूड पैकेजिंग – 25 पद
- ड्राइवर (हेवी लाइसेंस) – 10 पद
- होम केयर टेकर – 10 पद
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।
