एसआरयू में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह…
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी (एसआरयू) के फैकल्टी ऑफ साइंस अंतर्गत गणित विभाग (मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट) द्वारा छात्रों के लिए एक रोमांचक कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 36 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, एकता एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिस्पर्धात्मक भावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता का सफल संचालन गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक मीनाक्षी शुक्ला एवं टीकेश्वर लाल साहू के कुशल समन्वय में किया गया। उनके मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में रोमांचक और कड़े मुकाबलों के बाद तीन छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जिसमे प्रथम प्रकाश यादव (बी. ऑप्टोमेट्री, द्वितीय सेमेस्टर) ,द्वितीय हिमांशु चौबे (डी.एल.एड., द्वितीय वर्ष) तृतीय दिनेश चौधरी (डी.एल.एड., प्रथम वर्ष), रहे |

विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता ने न केवल मनोरंजन प्रदान किया बल्कि छात्रों के बीच आपसी सहयोग और खेल भावना को भी मजबूत किया।
