February 8, 2025

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भंवरमाल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

0

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भंवरमाल में दिनांक 25 और 26 जनवरी 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी  सुभाष जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। खेलकूद प्रतियोगिताएं हाउस वाइस आयोजित की गईं, जिसमें प्रत्येक हाउस के छात्रों ने अपनी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर रेफरियों को चयन में अधिक परिश्रम करना पड़ा।


 

कार्यक्रम में विभिन्न खेलों जैसे लम्बी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, दौड़, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सी खींच, चेयर रेस आदि का आयोजन किया गया। इन खेलों में विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

 

विद्यालय के प्राचार्य  ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यालय में हर वर्ष आयोजित की जाती हैं, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के समापन समारोह में बीईओ श्री एस. के. कुशवाहा द्वारा समापन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं –  विकास कुमार,  जफर अंजुम,  अमित जायसवाल,  बिंदेश्वरी वर्मा,  महेश्वरी साहू,  ज्ञानेश्वर मिश्रा,  दिवाकर दीक्षित,  दिलीप प्रजापति,  प्रीति साहू,  सुप्रिया शर्मा,  दीपा गुप्ता,  महेश्वरी साहू,  ज्योति गुप्ता, प्रियंका यादव,  मौसम गुप्ता,  अनीता प्रजापति,  उमेश कुमार कुशवाहा,  शंभू रजक,  चंद्र दीपक और  मंजू कुमारी की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े