April 7, 2026

छत्तीसगढ़ का चंडीगढ़ में दबदबा, खेलो मास्टर गेम्स में सिल्वर और कांस्य पदकों से लहराया परचम…

0
c9f20b9b-3987-4831-9eec-401ec7d8847e

चंडीगढ़ | 5वें खेलो मास्टर गेम्स (20-22 मार्च) में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुई स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

टीम स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 प्लस और 40 प्लस फुटबॉल टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं, 50 प्लस वर्ग में अरशद हुसैन ने कांस्य पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि खेल के प्रति समर्पण उम्र की सीमाओं से परे होता है।

उल्लेखनीय है कि अरशद हुसैन ‘छत्तीसगढ़ खेलो मास्टर गेम्स’ के जॉइंट सेक्रेटरी हैं और लंबे समय से क्षेत्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदेश में विकसित होती मजबूत खेल संस्कृति का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *