मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी की मेगा हेल्थ कैंप में सक्रिय सहभागिता…
रायपुर | रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘मेगा हेल्थ कैंप 2025’ का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 18 से 22 दिसंबर तक चले इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में हजारों रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

इस स्वास्थ्य महाअभियान में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी के छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। कॉलेज के बीएससी नर्सिंग चतुर्थ एवं सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत रोगियों की देखभाल में भाग लिया। उनके साथ कॉलेज के फैकल्टी सदस्य महेश बाबू एवं ऋतु जांगड़े भी उपस्थित रहे।

कैंप के दौरान रोगियों को विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श, डायग्नोस्टिक जांच और आधुनिक उपचार सुविधाएं दी गईं। हैदराबाद और दिल्ली से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क दवा वितरण किया और अत्याधुनिक उपकरणों से उपचार किया। आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा को भी विशेष रूप से शामिल किया गया था।

इसके अलावा, रोगियों को एक्यूपंक्चर, योग, ध्यान और हर्बल मेडिसिन जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की सुविधाएं भी प्रदान की गईं।
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रवक्ता ने बताया कि यह शिविर नर्सिंग छात्रों के लिए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने, सामुदायिक सेवा का अनुभव लेने और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को करीब से समझने का एक उत्कृष्ट अवसर साबित हुआ है।
