April 19, 2026

Job : रावतपुरा फार्मेसी कुम्हारी के 17 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, जताई प्रसन्नता

0
DSC_2663

रायपुर। छात्रों की उपलब्धि से रावतपुरा प्रशासन उत्साहित, शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का होगा प्रयास दुर्ग जिले में संचालित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के नाम एक बार फिर से बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। यहां फाइनल ईयर में अध्ययनरत सत्रह छात्र छात्राओं का छत्तीसगढ़ की जानी मानी फार्मेसी रिटेल कंपनी लक्ष्मी मेडिकल हॉल में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।

डी फार्मेसी के सभी छात्रों को वर्ष के अंदर नौकरी मिली इस उपलब्धि की जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है इसके पूर्व भी करीब 3 छात्र-छात्राओं का चयन जानी मानी फार्मा कंपनी macledods में हो चुका है।संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर की मानें तो छात्रों को कैंपस ड्राइव के माध्यम से कंपनी में बैठने का मौका मिला। वन टू वन इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम रूप से 17 छात्रों/छात्राओं का चयन किया गया।

ट्रेनिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर अंशिता गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के स्तर से छात्रों के शत प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने अकादमिक वर्ष की समाप्ति तक इस लक्ष्य को पूरा करने का मन बनाया है।

फार्मेसी महाविद्यालय के जिन 17 छात्र छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है उनमें सभी छात्र डिप्लोमा फार्मेसी के छात्र हैं। छात्रों को मिली इस उपलब्धि से घर परिवार सहित महाविद्यालय परिवार भी काफी उत्साहित है।चयनित छात्रों ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में महाविद्यालय प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए उसने संस्थान के सभी प्राध्यापकों व कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार भी प्रकट किया।

वहीं महाविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ जे के उपाध्याय , निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी व प्राचार्य डॉ. अलंकार श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के योग्य प्राध्यापकों छात्रों के कठिन मेहनत को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *