आओ हम सब मिलकर योग को हमारे जीवन का हिस्सा बनाऐ और स्वस्थ व खुशहाल जीवन का आनंद लें .. एस आर आई स्कूल में योग का आयोजन …
कुम्हारी | श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से शिक्षक / शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन योगासन का आयोजन किया गया ।

आओ हम सब मिलकर योग को हमारे जीवन का हिस्सा बनाऐ और स्वस्थ व खुशहाल जीवन का आनंद लें, श्लोक दिया गया।

सर्वप्रथम सर्वे भवतु सुखिनः सर्वे तु निरामय श्लोक के आधार पर बताया गया कि योग से ही शरीर मन में प्रसन्नता का आविर्भाव होता है।

योगासन से ही आत्मा सांसारिक बंधनों से मुक्त होती है। योगाभ्यास के माध्यम से सूर्य नमस्कार, बजासन, कुंडलिनी आसन व ताड़ासन कराया गया।

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या ई भारती भी मौजूद थी। सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ योगासन आनंद लिया।
