श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एस एस एम फार्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा केंपस आयोजित ….
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एस एस एम फार्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा केंपस सिलेक्शन आयोजित किया गया जिसमें 30 से ज्यादा अलग -अलग ग्रुप फार्मेसी कॉलेज श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी , श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी जबलपुर, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट से बी फार्मा ,एम फार्मा और फार्म डी विद्यार्थी शामिल हुए। कंपनी से प्रोडक्शन , क्वालिटी एश्योरेंस और क्वालिटी कंट्रोल हेड के साथ राहुल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर ने इंटरव्यू लिया ।


कंपनी ने कुछ छात्रों को पहले राउंड में सिलेक्ट किया। इनको प्रोडक्शन, क्वालिटी एश्योरेंस, क्वालिटी कंट्रोल, क्लीनिकल रिसर्च व रेगुलेशन के तहत कार्य सिखाया और करवाया जाएगा। ये फार्मेसी कोर के बहुत उभरता हुए फील्ड है।

फार्मेसी कुम्हारी प्लेसमेंट इंचार्ज आस्था वर्मा , फार्मेसी जबलपुर प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ दिलेन्द्र, फार्मेसी चित्रकूट प्लेसमेंट इंचार्ज मनीषा ने बताया एस एस एम फार्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड एक ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसका हेड क्वार्टर नागपुर में है कंपनी लगभग सभी प्रकार की दवाये उपलब्ध करने के लिए कार्यरत है।

ट्रस्ट के वाईस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय, फार्मेसी संस्थाओ के प्राचार्य और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की। ये प्लेसमेंट ड्राइव श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने ऑर्गनाइज करवाया और कहा कि शीघ्र ही फार्मेसी के अन्य विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट और इंडस्ट्रियल विजिट करवाया जाएगा।



