SRGOI : रावतपुरा में वी. वाय. हॉस्पिटल का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, छात्रों की क़ाबलियत देख हैरान हुए इन्टर्व्यूअर…
रायपुर : कुम्हारी स्थित श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से वी वाय हॉस्पिटल का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इस ड्राइव में श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के छत्तीसगढ़ के विभिन्न नर्सिंग संस्थान मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग , बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग , रवि शंकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग व श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के छात्रों ने साक्षात्कार दिया।

इंटरव्यू पैनल में वी वाय हॉस्पिटल से डॉ विजय सेन चीफ ऑपरेशन ऑफ़िसर, सुनील पांडा जनरल मैनेजर फार्मेसी , ओम पटेल हॉस्पिटल इन्फेक्शन कंट्रोल नर्सिंग, सरिता रात्रे आई सी यू इन्चार्ज व रेनू वर्मा एच आर मैनेजर शामिल थे।
फार्मेसी के 16 छात्र व नर्सिंग के 13 छात्र का साक्षात्कार हुआ।

संस्थान के वाईस चेयरमैन डॉ. जे. के. उपाध्याय ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उक्त कंपनियों की ओर से अच्छे पैकेज पर ज्यादा से ज्यादा छात्राओं की चयन की उम्मीद है। संस्थानों के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी दिलेन्द्र, मनीषा और दीपक ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान की छात्राओं के 100 प्रतिशत चयन हेतु उचित प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी, प्राचार्या नर्सिंग डी चेनम्मा भास्कर , प्राचार्य फार्मेसी डॉ अलंकार श्रीवास्तव कुम्हारी नर्सिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर शालिनी रावते , बिलासपुर नर्सिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर जेरिस , नया रायपुर नर्सिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर चादनी, कुम्हारी फार्मेसी प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव, रोहनी आर्मो , एच आर अनिल वैष्णव व एडमिन स्टफ ने भरपूर सहयोग दिया।










