राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर लोगो को किया जागरूक…
मंडला | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

जिसमें क्लिनिकल प्रशिक्षण के लिए जा रहे स्टूडेंट के द्वारा मानसिक स्वास्थ के बारे में बताया गया और श्री रावतपुरा सरकार मंडला नर्सिंग कॉलेज के साथ अन्य नर्सिंग कॉलेजों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे की रंगोली, पोस्टर,भाषण, नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया

जिसमें रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज की शैली दहिया ने मानसिक स्वास्थ्य पर एक नाटक प्रस्तुत किया और पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी राय GNM 1st yr स्टूडेंट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के RMO प्रवीण उइके CS विजय धूर्वे और डॉक्टर्स स्टाफ नर्स शामिल हुए
