हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी पर वर्कशॉप का आयोजन : SRIP कुम्हारी में हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी पर वर्कशॉप आयोजित
कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी में एक दिवसीय हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी पर वर्कशाॅप का आयोजन किया। वर्कशाॅप का शुभारंभ प्रिंसिपल प्रो. डॉ अलंकार श्रीवास्तव, वाईस प्रिंसपल डॉ. अंशिता गुप्ता , फैकल्टी डॉ संजय गुप्ता, नित्यपाल सिंह , रेंजी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

प्रो. डॉ अलंकार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी रासायनिक और जैविक अनुसंधानों के लिए विश्लेषणात्मक विधियां रुचि का एक अनिवार्य क्षेत्र रही हैं। हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी) उपकरणों का अनुभव महत्वपूर्ण है, छात्रों को यह आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कई क्षेत्रों में अनुसंधान करने में सक्षम करेगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य एचपीएलसी विश्लेषणात्मक उपकरणों को शिक्षित करना और डेमोंस्ट्रेट करना था। इस वर्कशाॅप में बी फार्मेसी 4th और 6th सेमेस्टर के करीब 200 ग्रेज्यूट छात्रों ने भाग लिया। कैंपस निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी ने सभी को वर्कशाॅप के सफल आयोजन की बधाई दी।

संस्था की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंशिता गुप्ता ने वर्कशाॅप की उपयोगिता के बारे में बताया। मुख्य स्पीकर डॉ संजय गुप्ता, नित्यपाल सिंह , रेंजी जोशी ने अपने विचार विद्यार्थियों के साथ सांझे किए। संस्था के फैकल्टी मेंबर्स ने वर्कशाॅप के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया।

संस्था के वाईस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय ने सफल कार्यशाला के लिए कॉलेज की टीम को शुभकामनाये दी…

