एसआरआईएन शहडोल : ग्रुप डायरेक्टर डॉ.सतीश सिंह ने शहडोल नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर संचालित नर्सिंग कोर्स की ली जानकारी…
शहडोल | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल के शैक्षणि प्रवास पर शहडोल पहुंचे ग्रुप निर्देशक डॉ.सतीश सिंह ने शहडोल नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक भवन एवं प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। उसके बाद संचालित नर्सिंग कोर्स के बारे में जानकारी ली।

लैब और संचालित कक्षाओं का भ्रमण किया। अध्ययनरत छात्रों से उनकी समस्याएं सुनी, साथ ही छात्रों को नर्सिंग के बारे में निबंध लिखने के लिए कहा, बाद में उसकी जांच भी किये।

निर्देशक के द्वारा प्रभारी प्रचार के साथ बैठकर एकेडमिक कैलेंडर एवं लेसन प्लान के बारे मे चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। अंत मे सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के साथ एक मीटिंग रखकर शिक्षा के क्षेत्र में शहडोल संस्था के आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस शैक्षणिक दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्था के उद्देश्यों को पूर्ण करना साथ ही संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता को उच्च स्तर पर पहुँचाना।

निदेशक के द्वारा निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया गया। वहां क्या-क्या काम किए जाने हैं और काम की गति कैसे बढ़ाई जानी है इस बारे में कांट्रैक्टर को निर्देशित किया गया।
