CG BOARD RESULT 2023 : जानें कब जारी होगा 10th और 12th बोर्ड का रिजल्ट…
छत्तीसगढ़ | देश के विभिन्न राज्यों के बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित समय पर दसवीं और बारहवीं की आंसरशीट चेक करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अगले महीने 15 से 20 मई के बीच रिजल्ट जारी कर सकती है.
दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी करने की तैयारी चल रही है बात दे की एक मार्च से बारहवीं और 2 मार्च से दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो गयी थी.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार आंसरशीट जांचने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार मई के दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट परिणाम जारी करने की कोशिश की जा रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल के मुताबिक इस बार 15 से 20 मई के बीच परिणाम जारी कर सकते है
दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी चल रही है बता दें कि छत्तीसगढ़ में दोनों बोर्ड कक्षाओं में करीब 7 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. बारहवीं में करीब 3.28 लाख और दसवीं की परीक्षा में 3.38 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे
