June 4, 2026

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग कुम्हारी में प्रीवेन्शन ऑफ़ सेक्सुअल हरासमेंट कानून जागरूकता पर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ….

0
ad3bf761-c4db-4230-a7e8-e9ac541b06ee

 

कुम्हारी (दुर्ग ):  मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग कुम्हारी में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 कानून पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  प्रशिक्षक अमितेश मिश्रा ने विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की जिसके महत्वपूर्ण बिन्दु है

शिकायत प्रबंधन व्यवस्था कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 (Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act) का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिये विकसित किया जाना चाहिए |

यह पोर्टल  किसी भी कार्यालय में काम करने वाली या वहाँ जाने वाली महिलाओं को उक्त अधिनियम के अंतर्गत कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतें दर्ज़ कराने के लिये एक मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए |

महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी डिजिटल समाज की प्रमुख प्राथमिकता होना चाहिये| इस बात को ध्यान में रखते हुए तथा  डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विज़न को साकार करने की दिशा में सरकार  महिलाओं और पुरूषों में समानता तथा महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सूचना और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने का काम कर रही है। यह कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटान के लिये डिजिटल स्पेस का उपयोग करने का एक सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या श्रीमती डी. चेन्नम्मा भास्कर ने किया. नर्सिंग संकाय के सदस्यों के लिए यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *