April 19, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप में लिया हिस्सा और प्राप्त किया प्रथम स्थान…..

0
121

 

कुम्हारी। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के बी.एससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप में भाग लिया। इस एक दिवसीय वर्कशॉप का विषय “आपदा प्रतिक्रिया और आपातकालीन प्रबंधन में चुनौतियां” रहा । छात्रों ने वर्कशॉप में पोस्टर प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और अपनी बातों को पोस्टर के माध्यम से लोगों तक पहुँचाया।

आपको बता दे की इस अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप में अन्य कॉलेज के छात्रों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज़ की लेकिन प्रतियोगिता की इस दौड़ में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की बी.एससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी मोनिका साहु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कॉलेज को गौरवान्वित किया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

Read More :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया देश के 75वें बजट का एलान, जानिए क्या है नया 2023-24 के बजट……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *