भारतीय महिला क्रिकेट टीम: बीसीसीआई ने वीडियो के साथ लिखा कैप्शन, महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम के लिए हुई रवाना…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने के लिए रविवार को बेंगलुरु से बर्मिंघम के लिए निकल चुकी हैं। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, बीसीसीआई ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, आज बेंगलुरु से बर्मिंघम के लिए रवाना हुई टीम इंडिया को शानदार विदाई।
Read More:-छत्तीसगढ़ : एमबीबीएस के 15 छात्र हुए कोरोना संक्रमित, पूर्व सीएम डॉ. रमन एक बार फिर संक्रमित…
उल्लेखनीय हैं की बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की थी। ये टूर्नामेंट 28 जुलाई से 8 अगस्त तक खेले जाएंगे। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगी। भारत को इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी- में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम शामिल है।
बता दें की टीम को अपना पहला मुकाबला 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से, दूसरा 31 जुलाई को पाकिस्तान से और तीसरा मुकाबला तीन अगस्त को बारबाडोस से खेलना है। भारत के तीनों मुकाबले एजबेस्टन और बर्मिंघम में खेले जाएंगे। पहला और दूसरा सेमीफाइनल 6 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, सात अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल मैच होगा। फाइनल मुकाबला भी सात अगस्त को ही डे-नाइट खेला जाएगा।
Read More:-भारतीय सेना लेकर आई हैं कई पदों पर भर्तियां, लिखित परीक्षा और एक शारीरिक परीक्षण के आधार पर होगा चयन…
बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा रहेंगी।
Read More:–राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है…


