April 19, 2026

कोविड-19: बढ़ रहे संक्रमण, केंद्र ने लिखा 5 राज्यों को पत्र…

0
834

केंद्र सरकार ने कोविड-19 मामलों की संख्या में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए शुक्रवार 3 जून को तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल को पत्र लिखकर संक्रमण के प्रसार की निगरानी जारी रखने को कहा। केंद्र ने इन पांच राज्यों को अलग-अलग पत्रों में महामारी के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।

join whatsapp


 

Read More:-छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के राशन दुकानों में मिल रहा फोर्टिफाईड चावल, स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अधिक प्राथमिकता…

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा की “पिछले 3 महीनों में भारत में कोविड -19 मामलों की संख्या में निरंतर और महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है। लेकिन , पिछले 1 सप्ताह से, मामलों वृद्धि देखी जा रही है, 27 मई को समाप्त सप्ताह में रिपोर्ट किए गए 15,708 मामलों के साथ, 3 जून, 2022 को समाप्त सप्ताह में 2022 बढ़कर 21,055 मामले दर्ज किए गए।”

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट के शिक्षकों द्वारा किए शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित…

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, “इसके अलावा, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 27 मई, 2022 को समाप्त सप्ताह में 0.52 प्रतिशत से बढ़कर 3 जून, 2022 को समाप्त सप्ताह में 0.73 प्रतिशत हो गई है।”भूषण ने कहा कि कुछ राज्य ऐसे हैं जो भारत के मामलों में उच्च योगदान की रिपोर्ट कर रहे हैं जो संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की संभावना को दर्शाता है।

बता दें की केंद्र ने राज्यों को कोविड-19 के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए जरूरी उपायों का कार्यान्वयन और निगरानी जारी रखने और मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न सलाह का अनुपालन सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

Read More:-अंतरिक्ष में 18 साल बाद बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्‍पति और शनि ग्रह दिखेंगे सीधी रेखा में, चांद भी जश्‍न में शामिल..

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *