April 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की एस्कॉर्ट टीम ने जानी विश्वविद्यालय की रूप-रेखा, किया विवि भ्रमण…

0
WhatsApp Image 2022-05-24 at 3.04.21 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 24 मई मंगलवार को श्री रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से एवं विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे.के. उपाध्याय, कुलपति डॉ. एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह ने एस्कॉर्ट टीम को एडमिशन के लिए आये छात्रों को सही प्रशिक्षण एवं दिशानिर्देशन के लिए ट्रेनिंग दी ।

join whatsapp


 

Read More:- केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगाए प्रतिबंध , डीजीएफटी ने दी जानकारी…

कुलसचिव ने एस्कॉर्ट टीम को एडमिशन के लिए आये छात्रों को विश्वविद्यालय से संबंधित तमाम सुविधाओं से अवगत कराने के लिए भ्रमण कराया। जिसके अंतर्गत इनडोर और आउटडोर परिसर (स्पोर्ट्स ग्राउंड , लाइब्रेरीज , लैब , कैंटीन, क्लासेज, सेमिनार हॉल, प्लेसमेंट) जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी । इसके साथ ही छात्रों की रूचि के अनुसार उन्हें भविष्य में सही दिशा दिखाने की ट्रेनिंग दी गई ।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को एस्कॉर्ट टीम के सफल भ्रमण और छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए प्रेरित किया…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुई काउंसलर्स की बैठक, कुलसचिव ने समझाई बारीकियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *