November 4, 2026

महिला सशक्तिकरण की दिशा में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी की सराहनीय पहल…

0
DSC_6617

रायपुर।श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर के योग विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सावित्री बाई फुले ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार, अनुशासित दिनचर्या एवं सकारात्मक विचार स्वस्थ जीवनशैली के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने युवाओं से योग को केवल व्यायाम तक सीमित न रखते हुए इसे जीवन जीने की समग्र एवं वैज्ञानिक पद्धति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में SRGOI के ग्रुप डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग के प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यूनिवर्सिटी की आगामी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त प्रयासों से योग और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का विशेष आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रशिक्षक श्री हर्ष साहू, चंचल एवं विभा ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षकों ने प्रदर्शन के माध्यम से संकटपूर्ण परिस्थितियों में सतर्क रहने, संभावित खतरों को पहचानने, सही समय पर उचित प्रतिक्रिया देने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए।

इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता की तथा आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, SRGOI के ग्रुप डायरेक्टर, श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर, कुलपति, कुलसचिव एवं डीन एकेडमिक ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन से जुड़े सभी विभागों एवं सदस्यों को बधाई दी।

इस सफल आयोजन के माध्यम से श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी ने महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुन दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *