अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : श्री रविशंकर जी महाराज ने किया नर्सों को सम्मानित, कहा नर्सो का भाव है सेवा भाव…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में श्री रविशंकर जी महाराज के आशीर्वाद से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ये आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के आस्था मंच में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. सिंह, कुलसचिव डॉ प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत विश्विद्यालय के कुलाधिपति अनंत विभूषित रविशंकर जी महाराज के कर कमलों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गवर्नमेंट ऑफ नर्सिंग कॉलेज की प्रोफेसर एवं नोडल ऑफिसर नीतू त्रिपाठी मौजूद रही।
Read More:-Recipe : ट्राई करे साबूदाने की इडली, आएगा कुछ नया स्वाद…
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रविशंकर जी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर नर्सिंग विभाग और नर्सिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों को सम्मान दिया और सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहां की आज सेवा का दिन हैं नर्सिंग जो मानवता को कष्टों, और पीड़ा से सेवा की ओर ले जाती है। आज दुनिया में नर्स नहीं होती तो मानवजाति का कोई अस्तित्व नहीं होता। नर्सिंग का जो भाव है वह सेवा है।

Read More:-Fashion: लाखों के है ये कटे-फटे जूतें, क्यूँ है आखिर चर्चा में…
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के.सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो का स्वागत करते हुए , अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का कार्य सेवा का कार्य है। नर्सिंग ऐसा क्षेत्र है जो पूरे मानव जाति की सेवा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालो में जो संकट पूरे विश्व ने देखा हैं उस समय नर्सो के प्रयास और योगदान को कोई भूल नहीं पाएगा।

Read More:-बिजली संकट : कोल इंडिया शुरू करेगी 20 बंद खदाने, छग से 4 शामिल…
इसी दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रताप सिंह ने रविशंकर महाराज जी को सादर नमन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के आयोजन पर हमारा उद्देश्य है कि हम नर्सेज को सम्मान दें। आज हम अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस से जुड़े वैश्विक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के अधिकार को सम्मान करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं । नर्सिंग मानव समाज को देखभाल और स्नेह के बंधन से बनता है एवं देखभाल के साथ-साथ मार्मिक कहानियां और चुनौतियों के बीच एक सेतु का कार्य करता है नर्सिंग का दायरा एक अस्पताल तक ही सीमित नहीं बल्कि एक नर्स पूरे विश्व में मानव जाति को बचाने में सबसे ज्यादा योगदान देती है।

Read More:-Bollywood : फिल्म रिलीज से पहले मानुषी ने बटोरी तारीफें, 3 जून को आ रही ‘पृथ्वीराज’…
मुख्य अतिथि नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर नीतू त्रिपाठी ने श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए महाराज जी को नमन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के अवसर पर हम इसे मनाते हैं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से जुड़ी कई बातें उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जो सेवा भावना थी उसे ही आगे बढ़ाना है उनके जीवन से हमें सीखना है कि, किस तरह से किसी भी परिस्थिति में लोगों की मदद करती थी जहां कोई भी सुविधा नहीं होती थी फिर भी वह लोगों की सेवा करती थी। आज हमें इसी तरह लोगों की सेवा करना है।

Read More:-Cyclone Alert: आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के करीब बढ़ रहा ‘असानी’, NDRF की 50 टीमों को किया तैनात…
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर विश्वविद्यालय में रंगोली और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के साथ नृत्य-संगीत और नाटक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग विभाग की प्रिंसिपल अन्नपूर्णा साहू ने किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर बधाई दी…




