April 19, 2026

जेईई मेंस: परीक्षाओं के लिए नये बोर्ड का गठन, सीबीएसई के चेयरमैन,आईआईटी,एनआईटी के अधिकारियों समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल…

0
Result

सरकार ने देश में महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक महत्वपूर्ण परीक्षा जेईई मेंस और जेईई एडवांस को पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए नए जेईई शीर्ष बोर्ड का गठन किया है। जिसमें कुल 19 सदस्यीय बोर्ड की जिम्मेदारी आईआईटी मद्रास के पूर्व निदेशक प्रोफेसर भास्कर रामामूर्ति को दी गई है। इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी को सदस्य सचिव बनाया गया है। साथ ही सीबीएसई के चेयरमैन, आईआईटी, एनआईटी के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई राज्यों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।

join whatsapp


 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में लॉ स्टूडेंट्स के लिए हुआ संसद वाद-विवाद…

शिक्षा मंत्रालय के निदेशक (आईआईटी) प्रशांत अग्रवाल की तरफ से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। बता दें की यह नया जेईई एपेक्स बोर्ड इससे पहले काम कर रहे बोर्ड का स्थान लेगा, जिसका कार्यकाल 31 मार्च 2022 को समाप्त हो गया था। हालांकि बोर्ड पिछले बोर्ड की तुलना में बहुत बड़ा है।

साथ ही इसके कामकाज को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए उपाय भी किए गए हैं। जेईई मेंस परीक्षा से जुड़ी नीति, नियम व व्यवस्था इस बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में होगा। जेईई से संबधित प्रशासनिक विषय, वित्तीय निर्णय व अदालती मामलों की जिम्मेदारी भी इसी बोर्ड के पास रहेगी। जेईई मेंस व जेईई एडवांस की प्रक्रिया और बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए जेईई बोर्ड का गठन किया गया है। जेईई के इस शीर्ष बोर्ड में कुल 19 सदस्य होंगे। हर बार की तरह इस बार भी जेईई के इस बोर्ड में विभिन्न आईआईटी संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Read More:-SRU : फार्मेसी डिपार्टमेंट का साप्ताहिक आयोजन, छात्रों के विकास के लिए जरुरी अन्य गतिविधियाँ…


 

Read More:-SRU : फार्मेसी डिपार्टमेंट का साप्ताहिक आयोजन, छात्रों के विकास के लिए जरुरी अन्य गतिविधियाँ…

एनटीए जेईई मेंस-2022 का आयोजन जून और जुलाई के दौरान दो चरणों में करेगा। जेईई मेंस के पहले चरण की परीक्षाएं 20 जून से शुरू हो रही है। यह परीक्षाएं पूरी होने के उपरांत अगले चरण की परीक्षाएं जुलाई के दौरान आयोजित की जाएंगी। इन दोनों ही परीक्षाओं में टॉप ढाई लाख क्वालिफाइड अभ्यर्थी जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा में भाग लेंगे। जेईई मेंस और एडवांस की मेरिट से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, सामान्य इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले होंगे।

बता दें की मेडिकल कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए अब अभ्यर्थी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। छात्रों की मांग पर एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तारीख 15 मई रात 9 बजे तक बढ़ा दी है, जबकि अभ्यर्थी 15 मई की रात 11.50 मिनट तक फीस जमा करवा सकेंगे।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के योग विभाग में हुआ प्रश्नोत्तरी, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता…

एनटीए की सीनियर डायरेक्टर (एग्जाम) डॉ. साधना पाराशर की तरफ से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। दरअसल 29 अप्रैल को सूचना जारी की गई है, जिसमें आयुष के मेडिकल कॉलेजों में स्नातक प्रोग्राम में एडमिशन नीट मेरिट से होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *