सीएम भूपेश बघेल का ऐलान: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को हेलिकॉप्टर राइड कराएगी सरकार…
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को ऐलान किया ,जिसमें कहा की अब 10वीं और 12पीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार हेलिकॉप्टर राइड कराएगी। सीएम ने कहा कि अभी 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने वाले हैं। और अब बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जो बच्चे जिले में टॉप करेंगे उन्हें सरकार हेलिकॉप्टर राइड कराएगी। इससे उनका सम्मान बढ़ेगा और दूसरे बच्चे भी उनसे प्रेरित होंगे। उनके सपनों को भी उड़ान मिलेगी।
Read More:-IPL 2022 : हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर होगी दिल्ली के सामने जीत दिलाने की जिम्मेदारी…
सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि महिलाओं और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने एक और निर्णय लिया है। अब सरकार गो मूत्र भी खरीदेगी। इसको परिष्कृत कर दवाइयां बनाई जाएंगी। इससे गांवों में आय के साधन बढ़ेंगे। सीएम भूपेश बघेल के विधानसभावार दौरे का आज दूसरा दिन है। CM ने बताया कि दौरे के पहले दिन बहुत से लोगों से मुलाकात और चर्चा हुई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि कई लोगों ने पेसा कानून को लेकर पूछा है। उनको बताया गया है, पेसा कानून को लागू करने के लिए नियम तैयार हो चुका है। उसे सभी विभागों को भेजा गया है। अगली कैबिनेट में उस पर कुछ निर्णय हो सकता है। सीएम ने कहा, पेसा कानून के नियमों से आदिवासियों का भी फायदा होगा और वन क्षेत्रों में परंपरागत रूप से रहने वाले लोगों के अधिकारों की भी सुरक्षा होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सरकारी योजनाओं-कार्यक्रमों की समीक्षा की।

Read More:-सरकारी नौकरी : 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका, आवेदन की आखिरी तिथि आज…
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा-
सीएम बघेल ने राजपुर विकासखंड के गोपालपुर गौठान में काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई चर्चा में महिलाओं ने कुछ नये उद्योग शुरू करने में रुचि दिखाई। सीएम ने मुर्रा-चिवड़ा निर्माण के लिए यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। समूह के लिए उन्होंने क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी।
विधायक बृहस्पत सिंह के क्षेत्र में उतरा सीएम का हेलिकॉप्टर-
सामरी का दौरा पूरा कर सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के डौरा गांव में पहुंच गए। यह विधायक बृहस्पत सिंह का क्षेत्र है। यहां सीएम बघेल से मिलने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। आपको बता दें की सीएम वहां बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाएंगे।

