April 19, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का अवसर, कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन…

0
1600x960_959775--

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। सुप्रीम कोर्ट में पूर्व कैडर ‘कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर)’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवदेन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें की इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई है।

join whatsapp


Read More:-बाल्को विस्तार परियोजना को मिली मंजूरी, अब दोगुनी होगी उत्पादन क्षमता…

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jobapply.in/SC2022Translator/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://jobapply.in/SC2022Translator/Adv-Eng.pdf पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा कुल 25 पद भरे जाएंगे।


Read More:-केंद्र सरकार का कठोर निर्णय, पद्म श्री सम्मानित कलाकरों से खाली करा रहे बंगले…

आयुसीमा-

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2021 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू है।

योग्यता-

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा दो वर्षों का ट्रांसलेशन वर्क का अनुभव होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *