April 19, 2026

हेल्थ : बैली फैट कंट्रोल करते है ये जूस, गर्मी में है फायदेमंद…

0
fatty_s_143901602834_650_091215060813

किसी भी इंशान को इस दौर में बढ़ता मोटापा अच्छा नहीं लगता। मोटापा ना सिर्फ बॉडी को आलसी और बीमार बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बनाता है। मोटापा बढ़ना आसान है लेकिन उसे कम करना बेहद मुश्किल काम है। मोटापा को कम करने के लिए लोग अलग -अलग तरह के तरीके आज़माते हैं। मोटापे का सबसे ज्यादा असर पेट पर दिखता है। पेट पर फैट बढ़ने से पर्सनालिटी भद्दी दिखती है, साथ ही कई बीमारियां भी परेशान करने लगती हैं।

join whatsapp


Read More:-सोमवार को 6 फीसदी ज्यादा रही कोरोना दर, देश भर में हुई 30 मौते…

अगर आप भी शरीर को फिट रखना चाहते हैं और बैली फैट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो डाइट में फलों और सब्जियों के जूस को शामिल करें। ताजे फलों और सब्जियों के जूस में विभिन्न प्रकार के खनिज, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और कैलोरी को तेजी से बर्न करते हैं।

इन जूसों का सेवन करने से ना सिर्फ वजन कंट्रोल रहता है बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है। डाइट में जूस का सेवन करके आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान कर सकते हैं। आइए जानते हैं योग गुरू बाबा राम देव के अनुसार बैली फैट को कम करने के लिए डाइट में किन जूस का सेवन करें।


Read More:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महाप्रभु वल्लभाचार्य को नमन…

खीरे का जूस-

खीरे का जूस वजन को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है और कैलोरी कम होती है। खीरे में पानी और फाइबर भरपूर मौजूद होता है जिसका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप कम खाते हैं। गर्मियों में आप इस जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और पुदीने की पत्तियों का भी सेवन कर सकते हैं।


अनार का जूस-

अनार का जूस ना सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि ये वजन को कम करने में भी असरदार है। अनार का जूस एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल्स और संयुग्मित लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होता हैं जो फैट को बर्न करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अनार का जूस स्किन के लिए भी उपयोगी है। ये स्किन पर नैचुरल ग्लो लाता है और आपको हमेशा जवान रखता है।


Read More:-नई शिक्षा नीति: नए सत्र से बदलेंगे सिलेबस, 70 प्रतिशत राष्ट्रीय और 30 प्रतिशत स्थानीय विषय किए जा सकते हैं शामिल…

करेले का जूस-

बैली फेट को कम करने के लिए करेले का जूस पीएं। करेले का जूस कड़वा होता है लेकिन ये वजन को कम करने में बेहद असरदार है। करेले का जूस नियमित रूप से पीने से लीवर में पित्त एसिड स्रावित होता है जो वसा के मेटाबॉलाइजिंग के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा, करेले में कैलोरी बहुत कम होती है। 100 ग्राम करेले में सिर्फ 17 कैलोरी होती है। वजन घटाने के लिए करेले का जूस सबसे अच्छा जूस है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *