भारत-ब्रिटेन : एक अरब पाउंड के समझतौं का एलान करेंगे बोरिस जॉनसन, शुक्रवार को होगी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात…
भारत के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत यात्रा के दौरान कई वाणिज्यिक समझौतों का एलान करेंगे और द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबधों में ”नए युग” का शुभारंभ करेंगे। ब्रिटेन के उच्चायोग ने गुरुवार को बताया कि ब्रिटेन और भारतीय कारोबार सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र तक एक अरब पाउंड के नए निवेश और निर्यात समझौतों की पुष्टि करेंगे। इससे ब्रिटेन में तकरीबन 11,000 नौकरियां पैदा होने की संभावना है।
Read More:-नेपाल साहित्य अकादमी ने किया एसआरयू के शोधनिर्देशक एवं शोधार्थियों का सम्मान…
बता दें की जॉनसन ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा यूक्रेन में संकट और हिंद-प्रशांत में स्थिति समेत वैश्विक चुनौतियों पर विचार साझा करने के लिए गुरुवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू की।

वहीं उच्चायोग ने जॉनसन के हवाले से कहा, ”आज मेरे भारत पहुंचने पर, मैं असीम संभावनाएं देखता हूं, जिसे हमारे दोनों महान देश एक साथ मिलकर हासिल कर सकते हैं। अगली पीढ़ी के 5जी टेलीकॉम्स से लेकर एआई और स्वास्थ्य अनुसंधान तथा नवीनीकरण ऊर्जा में नयी भागीदारियों तक ब्रिटेन और भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”हमारी मजबूत भागीदारी हमारे लोगों को नौकरियां, वृद्धि और अवसर दे रही हैं तथा यह आने वाले वर्षों में और बढ़ेगी।”
Read More:-CBSE : एक कक्षा में 18 छात्र ही दे सकेंगे परीक्षा, देंखे टर्म-2 परीक्षाओं के जारी दिशा-निर्देश…
उच्चायोग ने कहा, ”प्रधानमंत्री के शुक्रवार को नयी दिल्ली जाने पर वह इस सप्ताह की यात्रा का इस्तेमाल ऐतिहासिक ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा में प्रगति लाने के लिए करेंगे। इस समझौते से हमारा व्यापार और निवेश 2030 तक दोगुना होने की संभावना है।” उसने कहा, ”वार्ता दल अगले हफ्ते भारत में तीसरे दौर की औपचारिक वार्ता करेंगे।”
साथ ही कहा की ”आज हमारी सरकारें ब्रिटेन में निर्मित चिकित्सा उपकरणों के भारत में निर्यात को आसान बनाने के लिए नए कदमों की घोषणा करेंगी। इससे ब्रिटेन में नौकरियां बढेंगी और रेडकार आधारित माइक्रोपोर टेक्नोलॉजीस जैसी ब्रिटिश चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनियों को भारत में अपने जीवनरक्षक उत्पाद बेचने के मौके मिलेंगे, जिसका आयात बाजार 2.4 अरब पाउंड का है।”

