June 14, 2026

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामान और विस्फोटक बरामद…

0
Naxalite-attack

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर DRG के जवान निकले थे। वहीं मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान और विस्फोटक भी बरामद किया गया है। फिलहाल अभी जवान लौटे नहीं हैं। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

join whatsapp

जानकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाके के एंड्रिपाल के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती समेत अन्य की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। वहीं सुबह जब जवान जंगल पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में DRG जवानों ने नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Read More :- शिक्षा विभाग की 9 टीमें लगी जांच में, तय राशि से ज्यादा फीस लेने सहित शिक्षण सुविधाओं की हो रही जांच…

जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने बताया कि, मौके से जवानों ने टिफिन बम, डेटोनेटर, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए हैं। जवान घटनास्थल से अभी लौटे नहीं हैं। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Read More :- बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, अप्रैल से प्रभावी हुई नई दरे…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *