April 19, 2026

स्वास्थ : चमत्कारी है ये औषधि फूल,जानिए इसके अद्भुत फायदे…

0
navbharat-times (3)

हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं जो साज सज्जा के काम तो आते ही हैं साथ ही हमें बीमारियों से बचाने में भी उपयोग किए जाते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इन  पेड़-पौधों में तमाम औषधीय गुण शामिल होते हैं, जो हमारी सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक फूल है तीता फूल।

join whatsapp

स्वस्थ्य को बेहतर बनाने के लिए और बीमारियों को दूर करने के लिए तीता फूल के फायदे अनेक हैं। तीता फूल में मौजूद गुण आपको कई गंभीर बीमारियों में फायदा देते हैं। इसे ‘रोंगनबनहेका’, ‘कोला बहक’, ‘धपत तीता’, ‘ख़म-छित’ जैसे कई नामों से जाना जाता है।

इस फूल के अद्भुत फायदे : –

Read More :- ट्रांसफर : छग हाईकोर्ट ने जारी  किया आदेश, बड़े पैमाने पर सिविल जजों का तबादला…

खून की कमी को दूर करे – अक्सर कई लोगों में खून की कमी देखी जाती है जिसे पूरा करने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ ढूंढ रहे हैं तो तीता फूल आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। जी हां तीता फूल का इस्तेमाल शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित रखने का काम करते हैं।

काली खांसी को भगाए दूर –इस फूल का पूरा पौधा काली खांसी को रोकने में मदद करता है। इसे खाने से आपको इस समस्या से काफ़ी हद तक निजात मिल जाएगी।

अर्थराइटिस के लिए  फायदेमंद- अर्थराइटिस के मरीज अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में आप तीता फूल का सहारा ले सकते हैं। तीता फूल गठिया या अर्थराइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद मानी जाती  हैं। इस फूल की चाय या सब्जी खाने से आपको गठिया की समस्या में फायदा मिलता है।

 बुखार से राहत- तीता फूल बुखार में भी फायदेमंद होता है। कई बार हम कई चीजों को ट्राई करते हैं लेकिन हमें बुखार में राहत नहीं मिलती है तो आप एक बार तीता फूल को जरूर आजमा कर देखें।  इसे खाने से सर्दी-जुखाम और बुखार को दूर करने में मदद मिलती है।

अल्सर के लिए  लाभकारी- इसकी पत्तियों का काढ़ा आपके पेट के अल्सर, आंतों के विकार और मांसपेशियों की मोच को दूर करने के लिए फ़ायदेमंद होता है।

स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद-तीता फूल स्किन से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसकी चाय या सब्जी का सेवन करने से आपके  स्किन को फायदा मिलता है। त्वचा  से जुड़ी समस्या जैसे स्किन पर दानें, इचिंग आदि को दूर करने के लिए आप तीता फूल को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More :- यूजीसी : अब कर सकते है एक साथ दो कोर्स,जानिए क्या है गाइडलाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *