April 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया प्रोफेसर डॉ. एस. के. सिंह ने…

0
WhatsApp Image 2022-04-13 at 12.31.00 PM (1)


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय को मिला “द बेस्ट इमर्जिंग यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़” का अवार्ड…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय (SRU) के नवागत कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. के. सिंह ने विश्वविद्यालय के विकास का संकल्प लिया है. इसमें वह वर्तमान और पुरातन छात्रों की बड़ी भूमिका मानते हैं। उनका कहना है कि छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए हृदय होते हैं। उनसे बड़ा रोल मॉडल कोई नहीं होता है। उनसे ही विश्वविद्यालय की पहचान होती है, ऐसे में छात्रों को अलग-अलग माध्यमों से विश्वविद्यालय से जोड़े रखना प्राथमिकता होगी।

join whatsapp


Read More:-शेयर मार्केट : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, 0.5 फीसदी या 295 अंक नीचे…

प्रोफेसर डॉ. एस. के. सिंह, एल. एन. मिथिला दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति रहे है और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रबंधन के प्रोफेसर के रूप में 43 वर्ष तक अपनी सेवा दी हैं । जिसमें इन्होंने 22 साल प्रोफेसर के तौर में काम किया, 5 साल तक चीफ प्रॉक्टर के तौर पर कार्यरत रहे, 2 साल प्रबंधन अध्ययन विभाग के हेड और 2 साल डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) के तौर पर कार्यरत रहे। साथ ही उन्होंने 2 साल पोखरा विश्वविद्यालय नेपाल में आई सी सी आर ( विदेश मंत्रालय भारत सरकार ) . चेयर प्रोफेसर रहे और अब उन्होंने श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया है l


Read More:-टी-20 वर्ल्ड कप: कई भारतीय खिलाड़ी अमेरिका की टीम में शामिल, कुल 20 टीमें उतरेंगी टूर्नामेंट में…

बता दे कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. के. सिंह राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2015 में विशेषज्ञ सदस्य, वाराणसी प्रबंधन संघ 2011 संस्थापक अध्यक्ष रहे है वही भारतीय लेखा संघ 1991 महासचिव, मॉडलिंग और सिमुलेशन की उन्नति (AMSE), फ्रांस 1985 आजीवन सदस्य, इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन 1984 के आजीवन सदस्य है । इन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से 1982 में प्रबंधन पर पी. एच. डी. की हैं।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह एवं विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर आशिन होने के लिए डॉ. एस .के. सिंह को शुभकामनाएँ दी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *