April 19, 2026

जल है तो कल है : SRIN मंडला में हुआ जल संरक्षण कार्यक्रम, शासन-प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ ने ग्रामीणों को सुझाये उपाय…

0
WhatsApp Image 2022-04-11 at 7.25.37 PM

मंडला | बढ़ती  गर्मी और गिरते जल स्तर को देखते हुए  श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला में जिला प्रशासन के सहयोग से  जल संरक्षण के लिए जिले के सभी  ग्राम पंचायतों से ग्रमीणो को आमंत्रित कर भू-जल संरक्षण के लिए उपाय बताये गये. साथ ही सरकार और  प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओ के संबंध में भी जानकारी दी गई |join whatsapp

कार्यक्रम में जिले की राज्य सभा सांसद सम्पतिया उइके, विधायक फग्गन सिंह कुलस्ते, जिलाधीश हर्षिता सिंह और सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारीयों सहित ग्राम पंचायत से सरपंच और उनके सदस्यों के साथ  ग्रामीण भी शामिल हुए | अतिथियों ने भू जल संरक्षण के संबंध में जानकारी देते  हुए  भू-जल स्तर को बढ़ानें के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने  और जमीन को कैसे रिचार्ज कर सकें, जिससे जमीन के अंदर पानी की उपलब्धता बनी रहे और बारिश का पानी  सीधे जमीन में पहुंचे इसके लिए सामूहिक प्रयास करने  जैसी कई जानकारियाँ दी. वही गावों  में तालाब बना कर ज्यादा से ज्यादा जल संग्रहित करने की बातें कही .

जिला कलेक्टर ने पानी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पानी बचाना है, जिससे हमारी जल संरक्षण को लेकर श्रृद्धा बनी रहे। जिले में तालाबों को स्वच्छ  और  पुनर्जीवित करने का अभियान प्रशासन द्वारा लगातार  चलाया जा रहा है, इसमें सभी जिलेवासी सहयोग करें। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जल सुरक्षित करना है, तो बारिश के पानी को संग्रहित कर जरूरत के मुताबिक उपयोग करने का आग्रह किया.

जनप्रतिनिधि और  जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने कार्यक्रम के आयोजन में  सहायता और  सहयोग के लिए महाराज श्री को आभार प्रेषित किया | महाविद्यालय में उपस्थित प्राशासनिक अधिकारी  और शिक्षकों ने विशेष अतिथियों को महाराज श्री रावतपुरा महाराज जी द्वारा किये जा रहे जल संरक्षण, पौधा-रोपण गौसेवा और  शिक्षा जैसे समाज कल्याण के कार्यों के सर्वत्र प्रयास और सहयोग के संबंध में जानकारी दी साथ ही नर्सिंग पाठ्क्रम में अध्यनरत आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीण छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधओं से सुसज्जित कक्षाओं और लैब के निर्माण एवं शिक्षा के क्षेत्र में गुड़वत्ता को लेकर किये जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी भी प्रदान की |

 

संस्था के माननीय उपाध्यक्ष महोदय डॉ जे.के. उपाध्यय ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के सराहनीय प्रयास और  कार्य्रक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए उपस्थित स्टाफ को बधाई प्रेषित की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *