SECI : नीति आयोग ने गुजरात को दिया पहला स्थान, देखें अन्य राज्यों की स्थिति…
देश में गुजरात ने नीति आयोग के राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक-राउंड 1 में बड़े राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। SECI का मकसद डिस्कॉम के प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता सहित छह मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग करना है।
सरकारी थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के बाद केरल और पंजाब का स्थान है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों को सबसे नीचे रखा गया। छोटे राज्यों में, गोवा आयोग के सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद त्रिपुरा और मणिपुर हैं। स्टेट एनर्जी एंड क्लाइमेट इंडेक्स राउंड-1 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छह मानकों पर रैंक करता है- डिस्कॉम का प्रदर्शन,पहुंच सामर्थ्य और ऊर्जा की विश्वसनीयता, स्वच्छ ऊर्जा पहल, ऊर्जा दक्षता, पर्यावरणीय स्थिरता और नई पहल।
Read More :- मच्छर मारने वाले रैकेट किट से बनाया ‘मजनूमार’ डिवाइस, छेडछाड़ करने वालों को लगेगा तगड़ा झटका…

इन मापदंडों में कुल 27 संकेतक शामिल हैं। SECI राउंड-1 स्कोर के परिणाम के आधार पर, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया है – फ्रंट रनर, अचीवर्स और एस्पिरेंट्स।

