June 14, 2026

खैरागढ़ उपचुनाव : जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा भाजपा के लोगो को हो रही परेशानी…

0
bhupesh-sixteen_nine_1

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने भी जीत के लिए कमर कस ली है। जीत के लिए इस क्षेत्र में कांग्रेस के मंत्री, पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए प्रचार किया है और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

join whatsapp

सीएम ने यहां बकरकट्टा, साल्हेवारा, पैलीमेटा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए प्रचार किया। सीएम की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद अलग-अलग जगहों में सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा पर जमकर निशान साधा।

For Registration click on the link: CLICK HERE

खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग पर सीएम भूपेश ने कहा है कि “अटल जी ने कहा था कि 11 लोकसभा सीट जिताओ, छत्तीसगढ़ बनाऊंगा, वो सौदेबाजी नहीं था। अब भाजपा के लोगों को तकलीफ हो रही है।” उन्होंने कहा कि रमन सिंह पिछले 15 सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया। अब हम ये काम कर रहे तो इन लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है। सीएम ने कहा कि “भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन है। हमने ये कहा है कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी तो 24 घंटे में जिला बनाएंगे। हमने ये नहीं कहा है कि जिताएंगे तब ही बनाएंगे।”

भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने हमेशा से खैरागढ़ की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा जो लोग जिला बनाने के लिए आंदोलन कर रहे थे, उन्हें पिटवाया भी था। उन्हें जेल में भी बंद कराया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री और नेताओं को यहां बुला रहे हैं तो इसका मतलब ये है की भाजपा ने हार मान ली है। बता दे  कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार का दौर जारी है। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *