April 17, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय का रूद्री–गंगरेल शैक्षणिक भ्रमण…

0
54ce0270-c780-499c-b9b9-c2fc5cd97a4b

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के शिक्षा संकाय द्वारा रूद्री एवं गंगरेल, धमतरी का एक शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति प्रो. शुभाशीष भट्टाचार्य, कुलपति प्रोफेसर डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. सुमित तिवारी तथा शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण शिक्षण-प्रशिक्षण को नई दिशा देंगे तथा स्थानीय भूगोल, संस्कृति और पर्यावरण से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व और क्षेत्रीय संसाधनों का अध्ययन करने के लिये प्रेरित किया।

भ्रमण में संकाय सदस्य तथा शिक्षक शामिल रहे। प्रतिभागियों ने रूद्री और गंगरेल के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया, क्षेत्रीय जीवन तथा भौगोलिक संरचनाओं पर चर्चा की तथा शिक्षण-संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई। यह यात्रा शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी होने के साथ-साथ सभी के लिये स्मरणीय भी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *