जिले के 93 स्कूलों में आधार जनरेशन एवं एमबीयू अपडेशन के लिए शिविरों का आयोजन…
रायपुर: कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिले के स्कूली विद्यार्थियों के आधार जनरेशन एवं मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) के लिए जिले के 93 विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर से पहले ही छात्रों से आधार अपडेट हेतु आवश्यक बायोमेट्रिक एवं डेमोग्राफिक दस्तावेज एकत्र कर लें, ताकि शिविर वाले दिन किसी भी छात्र का कार्य न छूटे।
यूआईडीएआई की रेटलिस्ट के अनुसार एक वर्ष तक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क रहेगा।
इन शिविरों का आयोजन विकासखण्डवार निम्नानुसार किया जा रहा है—
धमधा विकासखण्ड – शिविर कार्यक्रम
- 2025
- पीवीटी सरस्वती ज्ञानदीप मंदिर सेमरिया लिटिया – 10 दिसंबर 2025
- पीवीटी सरस्वती शिशु मंदिर जरवाय – 8 से 9 दिसंबर 2025
- पीवीटी श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल पावर ग्रिड कुम्हारी – 11 से 15 दिसंबर 2025
इन शिविरों के माध्यम से जिले के सभी विद्यार्थियों का आधार अद्यतन समय पर सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी सरकारी योजना या सेवा के लिए उन्हें परेशानी न हो।
