जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विदाई एवं नई शुरुआत का हुआ आयोजन…
जगदलपुर। जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग जगदलपुर में जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्रों को जीएनएम 2nd year के द्वारा विदाई पार्टी दिया गया एवं साथ ही साथ बीएससी. प्रथम वर्ष 2024-25 और जीएनएम प्रथम वर्ष 2024-25 का दीप प्रज्ज्वलन समारोह का कार्यक्रम करवाया गया।

मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं मिस फ्लोरेंस के नाइटेंगल के सामने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने स्वागत गीत गाया एवं छात्रों के दीप प्रज्ज्वलन समारोह को शुरू किया गया इसके पशचत लंच का कार्यक्रम रखा गया। तत्पश्चात जीएनएम तृतीय वर्ष के विदाई का कार्यक्रम शुरू किया गया। विदाई कार्यक्रम में मिस फेयरवेल के संध्या, मिस ब्यूटी रोशनी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर कीर्ति को तथा मिस्टर फेयरवेल अमन भारती को दिया गया। समारोह में विभिन्न प्रकार के गेम का भी आयोजन किया गया एवं सभी छात्रों एवं विजेताओं को यादगार के रूप में उपहार दिए गए। संस्था के सभी छात्रों द्वारा अनेक प्रकार के गीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए जिससे संस्था में हर्षोल्लास का माहौल रहा। सभी शिक्षकों एवं छात्रों के सहयोग से यह प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।






