श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी संस्थानों में धूम धाम से विराजे गणपति…
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान के विभिन्न परिसरों – झांसी, कुम्हारी, बिलासपुर, मंडला, नया रायपुर, शहडोल, जगदलपुर तथा रावतपुरा धाम देवस्थानम – में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विघ्नहर्ता, बुद्धि प्रदाता, मंगलकर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार, वैदिक अनुष्ठान और आरती से हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं पदाधिकारियों ने गणपति बप्पा से सभी के सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्रार्थना की।
आस्था और आध्यात्मिकता का दिखा प्रतीक
यह आयोजन न केवल आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक रहा, बल्कि पूरे एसआरजीओआई परिवार की एकता, संस्कृति और परंपरा को भी प्रकट करता है।

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग :
बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,बिलासपुर में विघ्नहर्ता गिरिजासुत श्री गणपति जी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना की की गयी | इस अवसर पर संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अंशुल मुदलियार ने सभी के मंगल कामना की प्रार्थना की ।
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कुम्हारी
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कुम्हारी परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का स्थापना किया गया । समारोह की शुरुआत पारंपरिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और आरती के साथ हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। छात्र, शिक्षक और कर्मचारी विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हुए, जिससे वातावरण आस्था और उत्सव से भर गया। यह कार्यक्रम वास्तव में एसआरजीओआई परिवार की एकता और सांस्कृतिक भावना को दर्शाता है। बुद्धि, सफलता और समृद्धि की प्रार्थना के साथ, सभी ने उत्साहपूर्वक मंत्रोच्चार में भाग लिया।


नया रायपुर : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नया रायपुर कैंपस स्थित संचालित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च – मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एवं रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग प्रांगण में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना पूर्ण विधि विधान के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं अस्पताल में कार्यरत विभिन्न पदाधिकारीगण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जगदलपुर कैंपस : जगदलपुर में श्रद्धा और सादगी के साथ गणेश चतुर्थी उत्सव जगदलपुर में परम पूज्य गणपति महाराज का पावन गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत गणेश महाराज श्री की स्थापना से हुई, जिसके पश्चात सामूहिक आरती किया गया। वातावरण भक्तिमय और भावविभोर करने वाला रहा। कार्यक्रम के अंत में भक्ति भजन प्रस्तुत किए गए, जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रकार भक्ति, श्रद्धा एवं अध्यात्म भाव से परिपूर्ण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

धाम कैंपस : श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन रावतपुरा धाम देवस्थानम के बी. एड. कॉलेज में विधि विधान से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की स्थापना वैदिक विधि से हुई. इस अवसर पर समस्त स्टॉफ एवं कॉलेज के मुख्यप्रशासनिक अधिकारी स्वदेश व्यास के द्वारा पूजा की गई. तथा सभी के मंगल मय जीवन की कामना की गई।



शहडोल : श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल में गणेश चतुर्थी के शुभ पर्व की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गयी। इस अवसर पर, संस्थान परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के बाद बप्पा की पूजा-अर्चना एवं आरती की और उनसे सुख-समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। इस प्रकार, संस्थान में गणेश उत्सव का आगाज एक सकारात्मक और मंगलमय वातावरण के साथ हुआ।

मंडला : श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग महाराजपुर मंडला गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मंडला नर्सिंग कॉलेज में गणेश जी की स्थापना कर पूजन अर्चन किया गया। साथ ही संस्थान में सभी की मंगलकामना के लिए गणेश जी की पूजा अर्चन कर, प्रसाद वितरण कर से आशीर्वाद लिया गया ।


झाँसी
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी में विधि विधान से श्री गणेश स्थापना, पूजन कार्य में आयोजित करते हुए श्री। गणेश जी का आगमन हुआ । जिसमे विधि विधान से गणेश स्थापना के बाद बप्पा की पूजा-अर्चना एवं आरती की और उनसे सुख-समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा।

