बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस…
बिलासपुर। बिलासपुर स्थित बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में इस वर्ष 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंशुल मुदलियार एवं प्राचार्या वीणा चौहान द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।

इसके उपरांत सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।

शहीदों को श्रद्धांजलि और प्रेरक संदेश
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीदों को याद करते हुए अंशुल मुदलियार ने कहा कि “समाज में सत्य, न्याय, नैतिकता और सामाजिक समरसता की स्थापना करना ही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

प्राचार्या वीणा चौहान ने शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – “शिक्षा ही वह साधन है जिसके माध्यम से हम अपनी स्वतंत्रता को सदैव बनाए रख सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त भारत सौंप सकते हैं।”
विद्यार्थियों की देशभक्ति झलक
संस्थान के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कुछ विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित कविताएँ और भाषण भी दिए। इन प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ। बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने इस अवसर पर एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षा, सत्य और न्याय की राह पर चलकर ही हम अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाए रख सकते हैं।
फोटो गैलरी















