श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, कुम्हारी में हर्षोल्लास साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस…
कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन, कुम्हारी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों की गूंज सुनाई दी। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। साथ ही सभी वीर सपूतों को याद किया । इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर एस. कृष्ण कान्त, फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. एसपी राव, एजुकेशन प्रिंसिपल डॉ. ब्रिजेश प्रताप यादव, mtcn प्रिंसिपल निलेश मशीह व स्कूल प्रिंसिपल डी एन राय सहित सभी स्टाफ व छात्र – छात्रों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया ।

देशभक्ति का जश्न
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और भाषणों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन सभी में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और गहरा कर गया। श्री रावतपुरा सरकार कुम्हारी का यह उत्सव केवल स्वतंत्रता का जश्न नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यहाँ से यह संदेश गया कि शिक्षा, अनुशासन और देशप्रेम ही भारत को और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकते हैं।








