डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच…
रामानुजगंज बलरामपुर जिले के भंवरमाल स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में शुक्रवार एवम शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने कक्षा एलजी से 12वीं तक के बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया संपूर्ण स्वास्थ्य जांच डॉक्टर उपेंद्र कुमार सोनी, डॉक्टर ज्योत्सना पाठक, प्रमोद कुमार एवं अमला तिर्के की विशेष मार्गदर्शन में हुआ।

बता दें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में 4D यानी डिफेक्ट एट बर्थ, डिजीज डिफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट, डीटेल्स इंक्लूडिंग डिसेबिलिटी जैसी कई प्रकार की बीमारियों की पहचान व जांच कर बीमार बच्चों का जल्द एवम नि:शुल्क उपचार किया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेई ने बतलाया कि प्रत्येक वर्ष चिरायु के द्वारा कक्षा एलकेजी से 12वीं तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।

