April 19, 2026

रावतपुरा प्राइवेट आईटीआई सतना में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

0
5

5 आईटीआई छात्रों का चयन….. रीवा संभाग व सागर संभाग के निजी व शासकीय आईटीआई के छात्रों ने लिया भाग … ड्राइव से आईटीआई छात्रों का बढ़ेगा मनोबल

सतना। श्री रावतपुरा सरकार प्राइवेट आईटीआई सतना में अध्ययनरत छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सतना के 5 छात्रों का चयन निजी क्षेत्र की कंपनी आदि दुर्गा स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने कर लिया है। अब कंपनी की शर्तों के अनुसार छात्र दूसरे राउंड के इंटरव्यू के लिए आगामी दिनों में रवाना हो जाएंगे। इस कैंपस ड्राइव से यहां के छात्रों का मनोबल बढ़ा है।

बताया गया है कि श्री रावतपुरा सरकार प्राइवेट आईटीआई सतना ने इस ड्राइव में रीवा संभाग के आईटीआई के छात्रों के लिए मौका दिया । जिसमें श्री रावतपुरा सरकार प्राइवेट आईटीआई सतना प्राचार्य संतोष कुमार नगायच एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर विपिन पाण्डेय के विशेष प्रयासों से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। सफल छात्रों में राजकुमार बुनकर, सूर्य प्रताप , रवि सिंह , नीलेश सिंह और अंकित मिश्रा के नाम शामिल है।

ड्राइव के आयोजन में संस्था के निदेशक रामपाल कौरव प्राचार्य संतोष कुमार नगायच ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई प्रेषित की है। मेले का आयोजन आईटीआई के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी विपिन पाण्डेय एवं संस्था के प्रशिक्षण अधिकारियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *