April 21, 2026
a10eae45-9716-46d7-bcb7-ef1dc5ba311e

मनेन्द्रगढ|  खालसा स्कूल मनेन्द्रगढ में शनिवार को पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया. संस्था के डायरेक्टर रमनदीप सिंह ,मीत कौर ,सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं संगीता सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों को पेड़ों का महत्व बताया।

स्कूल की प्राचार्य दिवप्रीत कौर ने बताया कि  पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन और भोजन प्रदान करते हैं अपितु यह हमारे जीवन को जीने के लिए अति- आवश्यक है

पौधा से दवाइयाँ ,स्वच्छ हवा,स्वच्छ जल,वर्षा आदि प्रदान करने में अपना विशेष योगदान देते हैं। पेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रखते हैं तथा प्रकृति को स्वच्छ और हरी-भरी बनाने में सहायता करते हैं।

शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर  लगाएं। शिक्षिका भावना प्रजापति ने बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस पौधा रोपण कार्यक्रम को मनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *