37 वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को हरा कर जीता कांस्य पदक…
भारत | गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की महिला हैंडबॉल टीम ने महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक जीता है। पहले सेट में महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 13-12 अंको से पराजित किया |
फिर छत्तीसगढ़ ने दूसरे सेट महाराष्ट्र को 15-12 अंको से पराजित किया। एक एक सेट बराबर होने पर कांस्य पदक का फैसला टाई ब्रेक पेनल्टी शूट आउट के द्वारा किया गया
बात दे की पहले टाई ब्रेक पेनल्टी शूट आउट में दोनों ही टीमें 4-4 अंको से बराबर पर रही। दूसरे टाई ब्रेक पेनल्टी शूट आउट में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-2 अंको से हराकर कांस्य पदक जीत लिया छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे अधिक प्रिया ने 8 अंक और आरती यादव ने 6 अंक हासिल किए।