June 4, 2026

विज्ञान विषय की तैयारी कैसे करें, चलिए जानते हैं….

0
91e5dcab-a31d-4b3c-b9c5-b39859e8dd58

जब बोर्ड परीक्षाऐं नजदीक आने लगती हैं तो विद्यार्थियों पर दबाव बढ़ने लगता है। ऐसे में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की तैयारी किस तरह से करनी चाहिए। बहुत से विद्यार्थियों को विज्ञान विषय कठिन लगने लगता है, जिन विद्याथियों को विज्ञान कठिन विषय लगता है वे भी इसमें अच्छे अंक ला सकते हैं।

विज्ञान विषय की तैयारी कैसे करें:

1: टाइम टेबल बनाए: पढ़ाई के लिए आप एक निश्चित टाइम टेबल बनाएं और विज्ञान के पाठ्यक्रम का अच्छे से अध्ययन करें। वो अध्याय पहले पढ़े जो आपको आसान लगता है। पढ़ाई के लिए ऐसा समय चुने, जिस समय आप अच्छे से पढ़ाई कर सकते हो। पढ़ाई के दौरान अपना ध्यान इधर-उधर ना भटकने दें।

2: विज्ञान के टॉपिक्स को समझे: विज्ञान विषय की तैयारी के लिए हमें पहले उसके कॉन्सेप्ट को समझना बेहद जरूरी है। बहुत से छात्र विज्ञान को समझने के बजाय रटने की कोशिश करते हैं, यदि आपको विज्ञान में अच्छे अंक लाने हैं तो आपको इसे रटने के बजाय समझकर पढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

3: अंत के लिए न छोड़े: हमें विज्ञान विषय को रोजाना पढ़ना चाहिए, इसलिए इस विषय को अंत में पढ़ने के लिए ना छोड़ें। ऐसा करने से अंतिम समय में दबाव बढ़ जाता है।

4: पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करें: विज्ञान की बेहतर तैयारी के लिए आपको पिछले वर्षों के प्रश्न- पत्रों और सैंपल पेपर्स का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहिए। इससे आपको प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा के पैटर्न के बारे में पता चलेगा।

5: समय समय पर रिवीजन करें: परीक्षा से ठीक पहले कुछ नया ना पढ़ें, इससे आप कंफ्यूज हो सकते हैं। आपने जो कुछ एग्जाम से पहले तक पढ़ा है उसी का समय-समय पर रिवीज़न करते रहें। अपने नोट्स और फॉर्मूलों को समय-समय पर दोहराते रहें।

कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:

1.) हमेशा पहले उन टॉपिक्स या अध्याय को पहले पढ़े जो आपको आसान लगते हों।

2.) आसान टॉपिक को पढ़ने के बाद कठिन टॉपिक की ओर बढ़े।

3.) महत्वपूर्ण फॉर्मूलों, टर्म्स और नियम की एक अलग लिस्ट बनाकर समय-समय पर पढ़ते रहें।

4.) प्रतिदिन न्यूमेरिकल, कैमिकल फॉर्मूले, बैलेंसिंग ऑफ एक्वेशन्स और महत्वपूर्ण डायग्राम का अभ्यास करें।

5.) पौष्टिक आहार और भरपूर नींद लें। एग्जाम से एक दिन पहले देर रात तक ना जागे, इससे आपको एग्जाम में थकान महसूस हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *