June 21, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर शानदार कार्यक्रम ….

0
326475603_690447559452212_9032248694753079897_n

जबलपुर। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन जबलपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय गणतंत्र महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के सभी प्रिंसिपल्स, फैकल्टी , छात्र-छात्राओं एवं समस्त कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता से प्रथम दिवस ग्रीन केंपस क्लीन कैंपस थीम पर कार्य करते हुए पूरे कैंपस को स्वच्छ किया , द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भाषण काव्य पाठ गीत गायन पोस्टर कंपटीशन रंगोली एवं नृत्य की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पुरस्कार भी हासिल किए तृतीय दिवस 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजा वंदन, एवं संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने शपथ ग्रहण की तदुपरांत श्री रावतपुरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के विद्यार्थियों ने गैरिसन गार्डन में आयोजित परेड में पहुंचकर भारत देश की अनूठी परंपरा का अद्भुत दृश्य देखा, जिसे देखकर सभी छात्र छात्राएं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे, साथ ही साथ वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती जी की वंदना की गई उनकी आरती एवं पूजन के उपरांत प्रसादी का आयोजन किया गया था।


कार्यक्रम के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *