श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के सिटी ऑफिस में मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस।
रायपुर। 26 जनवरी को हर साल भारतवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप मनाता है 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था जिसे भारत का हर नागरिक गणतंत्र दिवस के रूप मनाता है। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के हेड ऑफिस में संस्थान उपाध्यक्ष डॉ. जे.के.उपाध्याय ने राष्ट्रीय झंडे तिरंगे को फहराया और सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के सभी कैंपसों रायपुर, नवा रायपुर, कुम्हारी, जगदलपुर, झाँसी, जबलपुर, धाम, मंडला, बिलासपुर, शहडोल, चित्रकूट, सतना, सागर, में भी तिरंगे को फहराकर गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इंस्टीटूशन्स के बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्वता को बताया और साथ ही सभी का भरपूर मनोरंजन किया। श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने नृत्य, संगीत, रंगोली, कविताओं जैसी प्रस्तुति दी और गणतंत्र दिवस पर भाषण देकर बताया की उनके जीवन में भारतीय संविधान का कितना महत्व है।
कार्यक्रम के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के सभी कैंपसों को संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

