SRU : छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से व्यक्त किए अपने विचार और संदेश…
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की रचनात्मकता, जागरूकता एवं समावेशी अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पोस्टर मेकिंग गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस गतिविधि में कुल 97 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों एवं जागरूकता को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम डीन प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक पूर्णिमा साहू ने किया, जिन्होंने गतिविधि को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। वहीं, कार्यक्रम के सह-समन्वयक विजया वर्मा ने आयोजन में सहयोग प्रदान करते हुए व्यवस्थाओं को संभाला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर प्रसाद यादव एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित तिवारी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विभाग द्वारा डॉ. प्रमोद कुमार राजपूत, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. जयनाथ यादव, डॉ. सुनीता यादव, मिस शिवानी शर्मा, श्री संतलाल साहू, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप, विभांशी एवं काशिश सहित सभी संकाय सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

यह गतिविधि छात्रों के लिए अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत करने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुई। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।
