June 20, 2026

एसआरयू रसायन विभाग का बड़ा शोध,ऑर्गेनोफॉस्फोरस कीटनाशकों के डिटॉक्सिफिकेशन पर SCI जर्नल में प्रकाशन

0
Hitesh

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के रसायनशास्त्र विभाग ने शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रसायन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हितेश कुमार देवांगन और विवेक श्रीवास द्वारा किए गए शोधकार्य को प्रतिष्ठित SCI इंडेक्स्ड जर्नल Toxicological & Environmental Chemistry (Taylor & Francis) में प्रकाशित किया गया है।

यह शोध ऑर्गेनोफॉस्फोरस आधारित विषैले कीटनाशकों के डिटॉक्सिफिकेशन पर केंद्रित है, जो पर्यावरण संरक्षण, कृषि सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। अध्ययन में इन रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभावों को कम करने और उनके सुरक्षित अपघटन से संबंधित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं।

इस अनुसंधान कार्य में डॉ. मनमोहन एल. सतनामी, डॉ. रेखा नागवंशी, डॉ. अनुभूति कोसले और डॉ. रामप्रकाश राजवाड़े का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा, जिससे शोध की वैज्ञानिक गहराई और गुणवत्ता और अधिक मजबूत हुई।

यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह वैश्विक वैज्ञानिक मंचों पर SRU की बढ़ती शोध क्षमता और प्रभाव को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *