स्पेशल टीचर भर्ती 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 3451 पदों पर बड़ी भर्ती
झारखंड | स्पेशल टीचर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्पेशल टीचर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3451 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन तिथि
- आवेदन की शुरुआत: 12 दिसंबर 2025
- अंतिम तिथि: 13 जनवरी 2026
- आवेदन माध्यम: jssc.jharkhand.gov.in
पात्रता व योग्यता
जारी अधिसूचना के अनुसार जिलावार और कैटेगरी वार कुल 3451 पदों पर भर्ती होगी।
- न्यूनतम योग्यता और अनुभव पद अनुसार निर्धारित।
- शिक्षकों के लिए B.Ed या विशेष शिक्षा की डिग्री अनिवार्य।
- आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 40 वर्ष
- ओबीसी: अधिकतम 42 वर्ष
- महिला: अधिकतम 43 वर्ष
- एससी/एसटी: अधिकतम 45 वर्ष
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹100
- एससी/एसटी/महिला: ₹50
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in पर जाएं।
- “New Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन कर आवश्यक विवरण भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
