Chhattishgarh new CM : छत्तीसगढ़ को मिला नया मुख्यमंत्री, जानिए आखिर कौन है विष्णुदेव साय…
भारतीय जनता पार्टी ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना है। साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। कुनकुरी से आने वाले विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से आते हैं। वह चार बार सांसद दो बार विधायक केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।

जानिए कौन है विष्णु देव साय
बता दे कि विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ । उनके पिता स्वर्गीय रामप्रसाद साय किसान थे। उनकी माता का नाम जसमनी देवी है। साय का विवाह 27 मई, 1991 में कौशल्या साय से हुआ। उनका एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है। साथ ही साय का राजनीतिक कैरियर सरपंच के तौर पर शुरू हुआ। जहां वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए।
उन्होंने अपना राजनीतिक सफर सरपंच से शुरू किया था । 1990 से लेकर 1998 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे । छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को नया सीएम बनाया है। पार्टी में महांमथन के बाद साय के नाम पर मुहर लग गई है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 54 सीटों पर मिली जीत
बीजेपी को छत्तीसगढ़ में कुल 54 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी ने चुनाव से पहले किसी भी CM चेहरे को पेश नहीं किया था । इसी के साथ वे आदिवासी समाज का एक बड़ा चेहरा हैं।कांग्रेस के सिटिंग विधायक को किया पराजित । कुनकुरी विधानसभा सीट से बीजेपी ने उन्हे चुनावी मैदान में उतारा था। साय ने कांग्रेस के सिटिंग विधायक यूडी मिंज को 25 हजार से अधिक वोटो के अंतर से चुनाव हराया है। वे दो बार प्रदेश अध्यक्ष, तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं।
तीन बार रायगढ़ से सांसद चुने गए
उन्होंने एक बार राजनीति में कदम बढ़ाया, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1999 में 2014 तक लगातार तीन बार रायगढ़ लोकसभा सीट सांसद निर्वाचित हुए। 2014 में पीएम मोदी के मंत्रीमंड़ल में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाया गया।
