PMJAY : के तहत डॉक्टर्स डे पर हुआ कुम्हारी कैंपस के फार्मेसी में सेमिनार
छात्रों को जन औषधि और जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी में सेमिनार का आयोजन किया गया
प्रोग्राम में मुख्य अतिथि डॉ जे के उपाध्याय, सेवानिवृत्त आईएफएस, विशिष्ट अतिथि डॉ ओमेश भगत MBBS मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी वाय हॉस्पिटल व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनीश वोडिटेलवार मैनेजर सेल्स & मार्केटिंग पीएमबीजेपी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना को डॉक्टर्स डे पर मैनेजर अनीश वोडिटेलवार मैनेजर सेल्स & मार्केटिंग पीएमबीजेपी प्रेजेंटेशन से छात्रों को बताया । साल 2023 के जन औषधि दिवस की थीम ‘जन औषधि – सस्ती भी अच्छी भी’ थी ।
डॉ जे के उपाध्याय सेवानिवृत्त आईएफएस ने कहा, भारतीय जन औषधि परियोजना की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। इससे न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।
प्रोग्राम का सफल आयोजन ट्रेनिंग और प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आस्था वर्मा और फार्मेसी स्टाफ द्वारा किया गया। प्रोग्राम में निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी ,नर्सिंग प्रिंसिपल डी चेनम्मा भास्कर, फार्मेसी प्राचार्य डॉ अलंकार श्रीवास्तव, फार्मेसी और नर्सिंग के सभी स्टाफ के साथ छात्र-छात्राये उपस्थिति रहे।